मारुती की ड्राइविंग स्कूल से सिख हैं सुरक्षित वाहन चलाने के तरीके
रायपुर
सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रशिक्षण भी जरुरी हैं नहीं तो कहीं पर भी दुर्घटना हो सकती हैं। इसी के चलते आज लोग मारूति सुजुकी के द्वारा संचालित ड्राइविंग स्कूल में सुरक्षित वाहन चलाने गुर सिख रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बकायदा कोविड-19 के नियमों का पालन भी किया जा रहा है और ट्रेनर के साथ ही प्रशिक्षणकर्ता को बिना मास्क के ट्रेनिंग करने की अनुमति नहीं दी जा रही हैं ताकि दोनों कोरोना महामारी से सुरक्षित रह सकें।
मारूति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल में देशभर से लगभग 1400 से ज्यादा प्रशिक्षकों के द्वारा सुरक्षित तरीके से ड्राइविंग सिखाया जाता हैं। उन्हें वाहन के नियमित रखरखाव और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तकनीकों के बारे में बारी से जानकारी देने के साथ ही उन्हें चार पहिया वाहनों के बारीक से बारीक जानकारी दी जाती हैं। मारूति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल देश भर के 238 शहरों संचालित हो रही है और इसके 492 से अधिक सेंटर हैं जहां पर आम लोग क्लासेस ज्वाइंन कर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना सिख सकते हैं। अभी तक 1.5 मिलियन लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

पाठको की राय